आज से पुरे राजस्थान में छा जाएगा मानसून, मौसम विभाग जारी किया भारी बारिश का अलर्ट

मानसून पुरे प्रदेश में सक्रिय हो गया है। कल राजधानी जयपुर में मानसून ने दस्तक दे दी। आज बीकानेर में मानसून की बारिश की उम्मीद की जा रही  है।  जयपुर में कल दोपहर करीब दो बजे बाद जयपुर में मानसून की बारिश हुई।

Jun 20, 2025 - 07:58
 0  167
आज से पुरे राजस्थान में छा जाएगा मानसून, मौसम विभाग जारी किया भारी बारिश का अलर्ट
Monsoon in Rajasthan

आज से पुरे राजस्थान में छा जाएगा मानसून, मौसम विभाग जारी किया भारी बारिश का अलर्ट

Monsoon in Rajasthan : मानसून पुरे प्रदेश में सक्रिय हो गया है। कल राजधानी जयपुर में मानसून ने दस्तक दे दी। आज बीकानेर में मानसून की बारिश की उम्मीद की जा रही  है।  जयपुर में कल दोपहर करीब दो बजे बाद जयपुर में मानसून की बारिश हुई। राज्य में सबसे अधिक बारिश जयपुर जिले के फुलेरा में साढे़ चार इंच (113 मिमी) दर्ज की गई। इसके अलावा जयपुर के चौमूं में डेढ़ इंच (45 मिमी), सांभर में डेढ़ इंच (46 मिमी), जमवारामगढ़ में सवा इंच (30 मिमी) बारिश हुई। इसके अलावा रामगंजमंडी में चार इंच और भीलवाड़ा में करीब डेढ़ इंच (40 मिमी) बारिश हुई।
 
जयपुर मौसम केन्द्र के अनुसार राजस्थान के ऊपर बना कम दबाव का क्षेत्र कमजोर होकर परिसंचरण तंत्र के रूप में उत्तर-पूर्वी राजस्थान के ऊपर अवस्थित है। 19 से 20 जून को कोटा संभाग व आसपास के जिलों में कहीं-कहीं भारी और अतिभारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इसी प्रकार जयपुर, भरतपुर, अजमेर, उदयपुर संभाग के भी कुछ भागों में बारिश होने की प्रबल संभावना है।
 
जोधपुर, बीकानेर संभाग के सीमावर्ती क्षेत्रों को छोड़कर पूर्वी भागों के छुटपुट स्थानों पर मेघगर्जन के साथ बारिश होने की संभावना है। उन्होंने बताया कि 21 जून को भी पूर्वी राज के कुछ भागों में मेघगर्जन, बारिश जारी रहने और 22-23 जून को भरतपुर, कोटा संभाग में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है।
 
राजस्थान में करीब आठ से दस दिन पहले ही मानसून की एंट्री हो गई। जयपुर में अमूमन मानसून 28 जून के बाद प्रवेश करता है। एक दिन पहले ही राजस्थान में मानसून की एंट्री हुई थी। दो दिनों में मानसून ने आधे से ज्यादा राजस्थान को कवर कर लिया। मौसम केन्द्र के अनुसार आगामी तीन से चार दिनों में पूरे राजस्थान में मानसून छा जाएगा।
 
 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0